पल्लव
Saturday, February 11, 2012
{ १५२ } {Feb 2012}
बदलियों में छिप रही हैं चाँद की मखमूर आँखे
नूर-ए-हुस्ना की मस्तियों मे हो रही हैं चूर आँखें
चार हो या लाचार हों, पर दूर से नजदीक आकर
हो रही हैं मस्त प्रीति के माधुर्य से भरपूर आँखें ।।
-- गोपाल कृष्ण शुक्ल
{ १५१ } {Feb 2012}
खाली-खाली जेब कहे, ये कैसा गणतंत्र है
अन्न को तरसते पेट, ये कैसा गणतंत्र है
गुम है दिल की मस्ती, ये कैसा गणतंत्र है
धन्य-धन्य भ्रष्टतंत्र, ये कैसा गणतंत्र है ।।
-- गोपाल कृष्ण शुक्ल
Friday, February 10, 2012
{ १५० } {Feb 2012}
प्रीति में जब से रमा है, दिव्य मेरा मन
देह यह माटी की महकती, हो गई चंदन
मुँद गईं पलकें देखने लगी कुछ मन में
भावना अनुभूतियों का कर रही वन्दन ।।
-- गोपाल कृष्ण शुक्ल
{ १४९ } {Feb 2012}
नजर आता हूँ जैसा नहीं हूँ मै वैसा
जैसा समझते मुझे नहीं हूँ मै वैसा
खुद अपने से ऐब अपने छुपाता हूँ
मुझको खुद नही मालूम हूँ मै कैसा ।।
-- गोपाल कृष्ण शुक्ल
{ १४८ } {Feb 2012}
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जन्ती पर शत-शत नमन
थर-थर करती धरती सारी
टूट-टूट कर गिरते थे तारे
तडप उठती लहरें सागर की
हिम पर्वत भी डगमग डोले
सूरज भूले बरसाना अंगारे
ऐसी थी हुँकर सुभाष की
दुश्मन ढूँढे गली-गलियारे ।।
-- गोपाल कृष्ण शुक्ल
{१४७ } {Feb 2012}
ज़िन्दगी में आकर रंग भर दो तुम
इस ज़िन्दगी का हर वरक सादा है
आकर मुझको कुछ तो प्यार दे दो
मेरा दामन-ए-दिल बहुत कुशादा है ।।
-- गोपाल कृष्ण शुक्ल
{ १४६ } {Feb 2012}
यह जीवन प्यासा पनघट है
आकुल तृष्णा की लहरों का
अन्तर मे इसके जमघट है
यह जीवन प्यासा पनघट है ।।
-- गोपाल कृष्ण शुक्ल
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)